लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में 4 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 07:40 IST

चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों तथा इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया।चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के निकट प्रदर्शनकारियों के समूहों के बीच झड़प हो गई।

ढाका: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जश्न के मौके पर यहां आए हैं।

चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों तथा इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हुई। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस अधिकारी अलाउद्दीन तालुकदार ने पत्रकारों से कहा कि पांच लोगों को घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के निकट प्रदर्शनकारियों के समूहों के बीच झड़प हो गई तथा पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में भी आग लगा दी, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई।  

टॅग्स :बांग्लादेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल