प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘रॉयल कॉन्सर्ट’ बने रहे

By भाषा | Published: April 9, 2021 09:13 PM2021-04-09T21:13:20+5:302021-04-09T21:13:20+5:30

Prince Philip remains the longest 'Royal Concert' in British history | प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘रॉयल कॉन्सर्ट’ बने रहे

प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘रॉयल कॉन्सर्ट’ बने रहे

लंदन, नौ अप्रैल (एपी) प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘रॉयल कॉन्सर्ट’ बने रहे।

ब्रिटेन में, सम्राट की पत्नी या सम्राज्ञी के पति कॉन्सर्ट के रूप में जाने जाते हैं। यह एक ऐसी पदवी है जो अपार प्रतिष्ठा देती है लेकिन उसकी कोई संवैधानिक भूमिका नहीं है।

प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

यह भूमिका उन्होंने 1952 में तब ग्रहण की थी जब उनकी पत्नी, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की आकस्मिक मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठी थीं।

वर्तमान महारानी की मां को ब्रिटेन में ‘द क्वीन मम’ के नाम से जाना जाता था। अपने लंबे जीवन के अंतिम 50 वर्षों के लिए, वह विधवा थी और इसलिए कॉन्सर्ट नहीं थी, लेकिन उन्होंने उस भूमिका में काम किया, जबकि उनके पति, किंग जॉर्ज षष्ठम, 1936 से 1952 तक सिंहासन पर थे।

प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला, आधुनिक शाही इतिहास में विवादास्पद व्यक्ति रही हैं क्योंकि उनकी राजकुमारी डायना से शादी के दौरान चार्ल्स के साथ संबंध चल रहे थे। चार्ल्स से तलाक के बाद डायना की 1997 में एक कार हादसे में मौत हो गई थी।

पूर्व केट मिडलटन डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की कैथरीन बनीं, जब उन्होंने 2011 में वेस्टमिंस्टर एबे में एक भव्य समारोह में प्रिंस विलियम से शादी की। दोनों को स्कॉटलैंड में विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान प्रेम हो गया था।

विलियम को अपने पिता, प्रिंस चार्ल्स के बाद राजा बनने की उम्मीद है, और जब ऐसा होता है तो उनकी पत्नी रानी कॉन्सर्ट बन जाएगी। यह संभावना है कि वह अपने पति के शासनकाल में रानी कैथरीन के रूप में जानी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prince Philip remains the longest 'Royal Concert' in British history

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे