लाइव न्यूज़ :

सउदी अरब के प्रिंस ने इमरान खान से वापस लिया अपना शाही विमान, इस बात से थी नाराजगीः पाकिस्तानी पत्रिका में दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 13:14 IST

पिछले महीने रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का विमान कुछ तकनीकि खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर सका है। इसलिए इमरान और उनके साथ प्रतिनिधिमंडल को कॉमर्शियल फ्लाइट में यात्रा करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने से पहले इमरान खान सउदी अरब की यात्रा पर गए थे। सउदी प्रिंस ने बीच यात्रा से अपना प्राइवेट जेट वापस मंगाकर इमरान खान को साफ संदेश दे दिया है।

एक पाकिस्तानी पत्रिका ने दावा किया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कुछ मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से नाराज हो गए। यह गुस्सा इतना ज्यादा था कि यूएनजीए से लौटते हुए उन्होंने अपने प्राइवेट जेट से इमरान समेत पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को ही उतार दिया। इसके बाद इमरान को कॉमर्शियल फ्लाइट से पाकिस्तान आना पड़ा।

गौरतलब है कि पिछले महीने रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का विमान कुछ तकनीकि खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर सका है। इसलिए इमरान और उनके साथ प्रतिनिधिमंडल को कॉमर्शियल फ्लाइट में यात्रा करनी पड़ी। न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने से पहले इमरान खान सउदी अरब की यात्रा पर गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब इमरान न्यूयॉर्क के लिए जेद्दाह एयरपोर्ट से रवाना होने लगे तो सउदी अरब के क्राइन प्रिंस ने उन्हें अपना प्राइवेट जेट ले जाने के लिए कहा।

लेकिन जब इमरान खान 28 सितंबर को न्यूयॉर्क से इस्लामाबाद लौट रहे थे तो इमरान की फ्लाइट में कुछ गड़बड़ी की खबरें आई। फ्राइडे टाइम्स नाम की साप्ताहिक पत्रिका ने कुछ उलट ही दावा किया है। 4 अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है, 'सउदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाक पीएम के कुछ कूटनीतिक बयानों से नाराज थे। इसमें तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान का साथ मिलकर इस्लामिक चैनल और ईरान के साथ मध्यस्थता के मुद्दे शामिल हैं।'

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सउदी प्रिंस ने बीच यात्रा से अपना प्राइवेट जेट वापस मंगाकर इमरान खान को साफ संदेश दे दिया है। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस खबर को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि सउदी अरब के साथ उसके रिश्ते बेहद अच्छे हैं।

टॅग्स :इमरान खानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल