लाइव न्यूज़ :

भूटान के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने पर मोदी को बधाई दी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:22 IST

Open in App

थिंपू/कोलंबो, 16 जनवरी भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे महामारी के चलते लोगों द्वारा सहन की गई पीड़ा खत्म हो होगी।

मोदी ने शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया, जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीका लगाया जा रहा है। देशभर के चिकित्सा केन्द्रों में 'कोविशील्ड' तथा 'कोवैक्सीन' टीके लगाए गए हैं।

शेरिंग ने ट्वीट किया, ''मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता को आज शुरू किए ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद है कि इससे वे सभी पीड़ाएं खत्म हो जाएंगी, जिन्हें महामारी के दौरान हमने सहा है।''

अपने फेसबुक अकांउट पर इसी तरह के एक पोस्ट में शेरिंग ने कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में टीका हासिल करने और उसके वितरण में प्रधानमंत्री ने प्रबल और कृपालु नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, "हम महामहिम (प्रधानमंत्री मोदी) और भारत के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना करते हैं।"

अपने जवाब में मोदी ने शेरिंग की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया।

मोदी ने ट्वीट, " भूटान के प्रधानमंत्री का शुक्रिया। जिस टीके को पहले इतने कम समय में तैयार करना असंभव माना जा रहा था, यह हमारे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नवोन्मेषकों के प्रयासों की वजह से वास्तविकता बन गया है।"

उन्होंने कहा कि पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए भारत सबकुछ करने को तैयार है।

राजपक्षे ने ट्विटर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए मोदी और भारत सरकार को बधाई दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "इतने व्यापक स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के वास्ते अत्यंत अहम कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार को बधाई। हमने इस विशानकारी महामारी के अंत को देखना शुरू कर दिया है।"

राजपक्षे ने भारतीय उच्चायोग द्वारा ट्विटर पर किए गए पोस्ट की प्रतिक्रिया में ट्वीट किया। भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्वीट में टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल