लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 07:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं।

हवाई अड्डे पर बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। सुबह से ही भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एंड्रयूज ज्वाइंट एयरफोर्स बेस पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी भी मौजूद थे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे।

उल्लेखनीय है कि क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, आस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। अमेरिका क्वाड समूह की मेजबानी कर रहा है जिसमें समूह के नेता हिस्सा लेंगे। इसके जरिये अमेरिका हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और समूह के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का मजबूत संकेत देना चाहता है।

मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिका पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'