लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री देउबा की पत्नी नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य चुनी गईं

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:04 IST

Open in App

काठमांडू, 21 दिसंबर नेपाल के उद्योगपति बिनोद चौधरी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू देउबा को सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पार्टी के 14वें आम सम्मेलन में नेपाली कांग्रेस के 134 सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुआ।

पार्टी के एक बयान में कहा गया, '' फोर्ब्स द्वारा अरबपति के रूप में सूचीबद्ध होने वाले एकमात्र नेपाली उद्योगपति बिनोद चौधरी सहित पांच नेताओं को मधेस कोटे के तहत नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति के सदस्यों के रूप में चुना गया है।''

मधेस महिला कोटे के तहत सीडब्ल्यूसी के लिए चुनी गईं दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले की मुक्ता कुमारी यादव ने पार्टी के आम सम्मेलन में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए।

बयान में कहा गया है कि मधेस कोटे के तहत तीन अन्य निर्वाचित सीडब्ल्यूसी सदस्यों में चंद्र मोहन यादव, दिनेश यादव और महेंद्र कुमार रॉय का नाम शामिल है। चंद्र मोहन यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति राम बरन यादव के बेटे हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू देउबा को भी आम सम्मेलन में महिला कोटे के तहत सीडब्ल्यूसी सदस्य के रूप में चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी