लाइव न्यूज़ :

विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 16 दिसंबर को बांग्लादेश आएंगे राष्ट्रपति कोविंद: खबरें

By भाषा | Updated: November 15, 2021 11:24 IST

Open in App

ढाका, 15 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 16 दिसंबर को ढाका आएंगे। यहां मीडिया ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी।

डेली स्टार अखबार की रविवार की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद अपने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हामिद के आमंत्रण पर 16 एवं 17 दिसंबर को बांग्लादेश दौरे पर आएंगे।

विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन ने कहा, ‘‘भारत के 14वें राष्ट्रपति का बांग्लादेश का यह पहला दौरा होगा।’’

खबर में कहा गया कि बांग्लादेश और भारत छह दिसंबर को मैत्री दिवस के अवसर पर ‘‘लोगो एवं बैकड्रॉप’’ डिजाइनिंग प्रतिस्पर्धा का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, छह दिसंबर को मैत्री दिवस और 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मद्देनजर भारत और बांग्लादेश मिलकर काम कर रहे हैं और देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरे हो रहे हैं।

इसमें बताया गया कि विजय दिवस समारोहों के अलावा राष्ट्रपति कोविंद अन्य अहम कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

बंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान की जन्मशती के मौके पर बांग्लादेश में मुजीब वर्ष का तथा देश के मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मना रहे हैं।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 25 मार्च 1971 की आधी रात को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पूर्ववर्ती पूर्वी पाकिस्तान पर अचानक हमले के बाद शुरू हुआ था और 16 दिसंबर को समाप्त हुआ था। नौ महीने चले युद्ध में तीस लाख लोग मारे गए थे।

भारत ने छह दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को मान्यता दी थी, जिसके बाद दोनों देशों ने छह दिसंबर का दिन मैत्री दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में बांग्लादेश की यात्रा की थी और वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब