लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- चीनी कंपनी टिकटॉक सौदे में अमेरिका को पूरी तरह सुरक्षा और बड़ा लाभ मिलना चाहिए, जानिए वजह

By भाषा | Updated: August 14, 2020 13:19 IST

ट्रंप ने इस वीडियो ऐप पर पाबंदी की चेतावनी दी थी जिसके बाद इसकी अमेरिका की किसी कंपनी को बिक्री की चर्चा शुरू हो गयी। टिकटॉक का दावा है कि दुनियाभर में उसके करोड़ों उपयोगकर्ता हैं और अमेरिका में 10 करोड़ लोग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है।टिकटॉक और वीचैट के अमेरिका में परिचालन पर रोक लगाते हुए कहा गया है कि उनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को खतरा है।भारत ने करीब 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का ट्रंप प्रशासन तथा अमेरिकी सांसदों दोनों ने ही स्वागत किया है।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के समझौते में अमेरिका को पूरी तरह सुरक्षा और बड़ा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने चीन के लोकप्रिय ऐप के अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिए किसी अमेरिकी कंपनी के साथ करार करने की 15 सितंबर की समयसीमा पर जोर देते हुए यह बात कही।

टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है। ट्रंप ने इस वीडियो ऐप पर पाबंदी की चेतावनी दी थी जिसके बाद इसकी अमेरिका की किसी कंपनी को बिक्री की चर्चा शुरू हो गयी। टिकटॉक का दावा है कि दुनियाभर में उसके करोड़ों उपयोगकर्ता हैं और अमेरिका में 10 करोड़ लोग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

चीन के अनेक सोशल मीडिया ऐप पर भारत के हालिया प्रतिबंध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने छह अगस्त को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किये थे जिसमें टिकटॉक और वीचैट के अमेरिका में परिचालन पर रोक लगाते हुए कहा गया है कि उनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को खतरा है।

प्रतिबंध 45 दिन के भीतर प्रभाव में आएगा। टिकटॉक और वीचैट पर सबसे पहले भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाबंदी लगाई। भारत ने करीब 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का ट्रंप प्रशासन तथा अमेरिकी सांसदों दोनों ने ही स्वागत किया है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमने 15 सितंबर की समयसीमा तय की है। जहां तक मुझे पता है कि माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है और कुछ अन्य कंपनियां भी हैं। हमने यह भी कहा कि अगर हम उन्हें देश में अनुमति नहीं दें तो बेकार है। इसलिए हमने कहा कि अमेरिकी राजकोष को इस सौदे से कुछ हासिल होना चाहिए। कुछ बहुत बड़ा फायदा होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी तरह सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन हमने 15 सितंबर की तारीख तय की है। मुझे पता है कि माइक्रोसॉफ्ट और अन्य कंपनियां इसमें दिलचस्पी ले रही हैं, लेकिन हमारी समयसीमा तय है। और यह पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई भी जानकारी चीन जाए जो अभी तक हम देखते रहे हैं।’’ ट्रंप अमेरिकी कंपनी बाइटडांस लिमिटेड के स्वामित्व वाले ऐप टिकटॉक पर अमेरिकियों की निजी सूचना एकत्रित करने का आरोप लगाते रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीदिल्लीटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल