लाइव न्यूज़ :

लेबर पेन से कराहते हुए 90 मिनट तक दी लॉ की परीक्षा, फिर दिया बेटे को जन्म

By गुणातीत ओझा | Updated: October 14, 2020 18:34 IST

38 हफ्ते की गर्भवती शिकागो में रहने वाली ब्रायना हिल बीते हफ्ते लॉ की परीक्षा देने गई  थीं। वे जब कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा में आए सवालों को हल कर रहीं थी तब उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसव पीड़ा के साथ महिला ने दी लॉ की परीक्षा।शिकागो का यह मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

ममता की मूरत मां के त्याग का कोई मोल नहीं है। इसका एक जीता जागता उदाहरण शिकागो में देखने को मिला है। 38 हफ्ते की गर्भवती शिकागो में रहने वाली ब्रायना हिल बीते हफ्ते लॉ की परीक्षा देने गई  थीं। वे जब कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा में आए सवालों को हल कर रहीं थी तब उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। उनके पास सीट छोड़ने का ऑप्शन नहीं था। अगर वे सीट छोड़ देती तों उनके ऊपर चीटिंग का आरोप लग सकता था और उन्हें परीक्षा में फेल भी किया जा सकता था। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को हमेशा कमैरे के सामने रहना होता है। इसके चलते वह अपनी सीट पर डटी रहीं।

ब्रायना ने एक घंटे तक प्रसव पीड़ा सहते हुए पहला पेपर निपटाया। इसके बाद वह वॉटर ब्रेक के लिए सीट से उठीं तो एहसास हुआ कि उनकी ‘एमनियॉटिक थैली’ फट चुकी है। दो बारीक झिल्लियों से बनी यह थैली शिशु को गर्भाशय में सुरक्षित रखती है। हालांकि, ब्रायना को उस दिन दूसरा पेपर भी पूरा करना था।

ऐसे में उन्होंने डॉक्टर से राय-मशविरा किया और प्रसव पीड़ा के बीच ही डेढ़ घंटे में दूसरा पेपर निपटाया। परीक्षा देते समय वह काफी बेचैन नजर आ रही थीं। उनकी आंखों से झर-झर आंसू बह रहे थे। 

‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करते ही ब्रायना के पति उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े। पांच घंटे बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। ब्रायना कहती हैं, ‘लॉयोला यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून में स्नातक करना मेरा बचपन का सपना था। मैं नहीं चाहती थी कि गर्भावस्था के चलते मेरी परीक्षा छूटे। इसलिए मैं दर्द से कराहते हुए भी सवालों के जवाब देती रही। यह आसान नहीं था, पर वकालत की दुनिया में नाम कमाने की चाह ने मुझे प्रसव पीड़ा सहने की हिम्मत दी।’ सोशल मीडिया पर ब्रायना की हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है।

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल