लाइव न्यूज़ :

पोप के ऐतिहासिक इराक दौरे का समापन हुआ

By भाषा | Updated: March 8, 2021 14:14 IST

Open in App

बगदाद, आठ मार्च (एपी) पोप फ्रांसिस के इराक के ऐतिहासिक दौरे का सोमवार को समापन हुआ। बगदाद हवाईअड्डे पर पोप और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को विदाई दी जाएगी और वहां से वे रोम रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय दौरे पर इराक आए पोप ने इस दौरान पांच प्रांतों का दौरा किया। उन्होंने इराक के लोगों से विविधता को अपनाने का अनुरोध किया। दक्षिण के नजफ में उन्होंने शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक नेता आयातुल्ला अली अल सिस्तानी से मुलाकात की और उत्तर के निनेवेह में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से पीड़ित ईसाई समुदाय के लोगों से मिले तथा उनकी पीड़ा जानी।

पोप जहां-जहां गए, वहां उनकी झलक पाने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। एक स्टेडियम में करीब दस हजार लोग एकत्रित हुए जिससे कोरोना वायरस संबंधी चिंताएं बढ़ गईं।

पोप के दौरे से पहले लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया था कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से महामारी तेजी से फैल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा