लाइव न्यूज़ :

स्लोवाकिया में अलग अंदाज में नजर आये पोप फ्रांसिस, चुटकुले सुनाये

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:40 IST

Open in App

ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 13 सितंबर (एपी) पोप फ्रांसिस सोमवार को स्लोवाकिया की अपनी यात्रा के दौरान अलग अंदाज में नजर आये और उन्होंने न केवल अपने शुभचिंतकों का अभिवादन किया बल्कि उन्हें चुटकुले सुनाकर मुस्कुराने का मौका भी दिया।

फ्रांसिस राष्ट्रपति भवन पहुंचे और बाद में राजधानी के सेंट मार्टिन कैथेड्रल में गये। हंगरी और स्लोवाकिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन ऊर्जावान दिख रहे फ्रांसिस की जुलाई में आंतों की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनकी यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है।

एक इतालवी पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह स्लोवाक पादरियों और ननों के साथ सभा के लिए गिरजाघर में एक रैंप पर चढ़कर कैसा महसूस कर रहे थे तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मैं अभी जिंदा हूं।’’ उन्होंने इसके बाद कई चुटकुले सुनाये जिससे संकेत मिलता है कि वह अब बेहतर है।

फ्रांसिस (84) आंतों की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं।

फ्रांसिस सभा के अंत में पुजारियों और बिशपों का अभिवादन करने के लिए लंबे समय तक खड़े रहे और उनमें से लगभग सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था।

ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में दिन के अपने पहले पड़ाव पर, फ्रांसिस ने स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति जुजाना कैपुटोवा से कहा कि कोरोना वायरस महामारी हाल के इतिहास में सबसे बड़ी परीक्षा थी, लेकिन यह भविष्य के लिए एक सबक भी पेश करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'