लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में यौन उत्पीड़न पर पोप ने ‘शर्मिंदगी’ जताई

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:30 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, छह अक्टूबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने फ्रांस में गिरजाघर के अंदर बड़ी संख्या में बाल यौन उत्पीड़न पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि यह उनके एवं रोमन कैथोलिक गिरजाघर के लिए ‘‘शर्मिंदगी’’ की बात है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों की जरूरतों को पूरा करने में विफलता की बात स्वीकार की।

मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि 1950 के बाद पादरी वर्ग एवं गिरजाघर के अन्य पदाधिकारियों ने करीब तीन लाख 30 हजार बच्चों का यौन उत्पीड़न किया। पोप ने वेटिकन में अपने नियमित दर्शक वार्ता के दौरान बातचीत में शर्मिंदगी जताई।

फ्रांसिस ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से यह बहुत बड़ी संख्या है। पीड़ितों ने जो दर्द एवं सदमा सहा, उस पर मैं दुख जताता हूं। यह मेरे लिए शर्म की बात है, हमारे लिए शर्म की बात है और यह गिरजाघर की अक्षमता है।’’

उन्होंने सभी बिशप और धार्मिक नेताओं से अपील की कि सभी आवश्यक कदम उठाएं ‘‘ताकि इस तरह की नौटंकी फिर से नहीं दुहराई जाए।’’

रिपोर्ट में बताया गया कि करीब तीन हजार पादरियों और कैथोलिक गिरजाघर से जुड़े दूसरे अज्ञात लोगों ने बच्चों का यौन उत्पीड़न किया।

निष्कर्षों को जारी करने वाले स्वतंत्र आयोग के अध्यक्ष ज्यां मार्क सावे ने मंगलवार को कहा कि कैथोलिक अधिकारियों ने 70 वर्षों तक हुए यौन उत्पीड़न को ‘‘चरणबद्ध तरीके’’ से छिपाया। पीड़ितों ने 2500 पन्ने के दस्तावेज का स्वागत किया और फ्रांस के कैथोलिक बिशप संगठन के प्रमुख ने उनसे माफी मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल