लाइव न्यूज़ :

हमारी मौजूदा सरकार को अलग तरह से प्रस्तुत करने के राजनीतिक प्रयास चल रहे हैं :जयशंकर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 01:30 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत में मौजूदा सरकार को अलग तरह से दिखाने के लिए राजनीतिक कोशिश चल रही है और वहां सरकार की मनगढ़ंत राजनीतिक छवि तथा उसके वास्तविक कामकाज में अंतर है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एच आर मैकमास्टर के साथ बातचीत में जयशंकर ने यह भी कहा कि महामारी की वजह से भारत इस समय बहुत तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में भोजन दे रहे हैं। पिछले साल कई महीने तक दिया और दूसरी लहर आने के बाद इस समय फिर से दे रहे हैं। हमने 40 करोड़ लोगों के बैंक खातों में पैसा डाला है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने यह किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा मानना है कि जब वास्तविक शासकीय फैसलों की बात होती है तो आप देखते हैं कि रची गयी मनगढ़ंत राजनीतिक छवि और वास्तव में हुए कामकाज में अंतर है।’’

वह मैकमास्टर के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'