लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, अहम पदों से मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2018 04:07 IST

पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन की राजनीति ने जमकर करवट ली है। खबर के अनुसार यहां की सरकार के  तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन की राजनीति ने जमकर करवट ली है। खबर के अनुसार यहां की सरकार के  तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों के इस्तीफे ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे सरकार को राजिनिक संकट में डाल दिया है। 

खबर के अनुसार ब्रेक्जिट मंत्री डेविस डेविस, जुनियर ब्रेक्जिट मंत्री स्टीव बेकर के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने भी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है सरकार की कैबिनेट के अंदर मतभेत खड़ा हो गया है जिस कारण से सरकार से मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की तारीख नज़दीक आने से पहले प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सरकार के अंदर  नंबर टू की हैसियत रखने वाले ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफा थेरेसा मे के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इस  इस्तीफे ने ब्रिटेन की राजनीति को हिा दिया है। साथ ही सरकार के ऊपर संकट के बादल भी गहरा गए हैं।

यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला 2016 में ब्रिटेन की थेरेसा मे सरकार ने जनमत संग्रह के जरिए लिया था। इस फैसले के तहत ब्रिटेन को 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से 29 मार्च, 2019 को अलग होना है। फिलहाल यहां असमंजस और अनिश्चितता के माहौल में देश में राजनीतिक संकट के बीच ऐसा माना जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि थेरेसा मे सरकार से अभी कुछ और मंत्रियों के इस्तीफे होंगे। जिससे सरकार की मुश्किले बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं अगर यही प्रकरण जारी रहा है जो जल्द यहां की सरकार भी गिर सकती है।

 

टॅग्स :राजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वरोबोट मंत्री : नेताओं पर विस्थापन का संकट !

पूजा पाठथाईलैंड की राजनीति में उथल-पुथल: महाराज प्रसून कुलश्रेष्ठ की ज्योतिषीय भविष्यवाणी हुई सच?

भारतधर्म-समाज की बढ़ती राजनीतिक ठेकेदारी

भारतहेमधर शर्मा का ब्लॉग: विपरीत मौसम और कठोर परिश्रम के बाद ही आता है वसंत

भारतविश्वनाथ सचदेव का ब्लॉग: आपराधिक तत्वों को राजनीति से रखें दूर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा