लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हिंसा और कोविड-19 महामारी के बीच पोलियो टीकाकरण के प्रयास जारी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:50 IST

Open in App

काबुल, आठ अप्रैल (एपी) अफगानिस्तान में कोविड-19 महामारी के बीच लाखों बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि हाल ही में टीका लगाने वाले तीन लोगों की हत्या के चलते देश में पैदा हुए संकट के कारण टीकाकरण अभियान के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

तीस मार्च को जलालाबाद शहर में घर-घर जाकर टीका लगाने वाले कर्मियों पर हुए दो अलग-अलग हमलों में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान में एक दशक में टीकाकरण कर्मियों पर पहली बार हमले हुए हैं। पाकिस्तान में ऐसे हमले होते रहे हैं, जहां 2011 से अब तक कम से कम 70 टीकाकर्मियों और टीकाकरण अभियान से संबंधित सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं, जहां पोलियो महामारी अब भी मौजूद है। दोनों देशों में पोलियो के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। अफगानिस्तान में 2020 में पोलियो के 56 नए मामले सामने आए थे, जो 2011 के बाद से सबसे अधिक हैं। 2011 में 80 मामले सामने आए थे।

अधिकारियों को कहना है कि लगभग एक करोड़ बच्चों को पोलिया का टीका लगाने की जरूरत है। अधिकारी तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रह रहे 30 लाख बच्चों को टीका लगा पाने में नाकाम रहे हैं। टीकाकरण का पहला चरण इस साल के आरंभ में जबकि दूसरा चरण 29 मार्च को आयोजित किया गया था। अगले दिन तीन टीकाकरण कर्मियों की मौत के बाद भी अभियान जारी रहा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दस्तगीर नजरी ने बताया कि चार दिवसीय दूसरे चरण के दौरान 60 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया था।

वहीं, पाकिस्तान में कट्टरपंथी समूह पोलियो टीकाकरण का विरोध करते रहे हैं। उनका मानना है कि पोलियो टीकाकरण मुस्लिम बच्चों की यौन क्षमता खत्म करने की पश्चिमी देशों की साजिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल