लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 42 साल पहले भारतीय मूल के स्कूली बच्चे की हत्या अभी तक बनी हुई है पहेली, पुलिस ने फिर शुरू की जांच

By भाषा | Updated: May 17, 2023 07:41 IST

ब्रिटेन में 1981 में भारतीय मूल के एक स्कूली बच्चे की हत्या के मामले की जांच पुलिस ने फिर शुरू की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

Open in App

लंदन: ब्रिटेन की पुलिस के जांचकर्ता भारतीय मूल के आठ वर्षीय स्कूली बच्चे के मामले की फिर से जांच कर रहे हैं। वह चार दशक पहले घर लौटते समय लापता हो गया था। विशाल मेहरोत्रा नामक यह बच्चा 29 जुलाई, 1981 को दक्षिण लंदन से लापता हो गया था। उसी दिन किंग चार्ल्स और डायना की शाही शादी हुई थी। सात महीने बाद विशाल वेस्ट सुस्सेक्स के रोगेट गांव के पास मृत पाया गया था।

अब तक उसकी हत्या के मामले में किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सका है। सुस्सेक्स पुलिस ने कहा है कि सुर्रे और सुस्सेक्स मेज क्राइम टीम के उसके वरिष्ठ जांचकर्ताओं ने ब्रिटेन में दिखायी गयी इस मामले से संबंधित हाल की एक डाक्यूमेंट्री और प्रोडकास्ट सीरीज पर चर्चा करने के लिए पिछले सप्ताह विशाल के पिता विशंभर मेहरोत्रा से भेंट की थी।

जांच दल ने उन्हें यह भी बताया कि इस मामले की और जांच की जा रही है। विशंभर मेहरोत्रा तब से ही उन परिस्थितियों की सघन जांच के लिए मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत उनका बेटा गायब हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गयी। सुस्सेक्स पुलिस के खोजी अधीक्षक मार्क चैपमैन ने कहा, ‘‘ हम श्री मेहरोत्रा और विशाल के परिजनों के दर्द तथा उन सवालों का जवाब पाने की उनकी जिज्ञासा को समझते हैं कि 1981 में उसके साथ क्या हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस विशाल की त्रासदपूर्ण मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने तथा उसे एवं उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। अब तक सघन पुलिस जांच की गयी है लेकिन हम किसी भी नयी सूचना को हासिल करने और उसका स्वागत करने के लिए तैयार हैं और अधिकारी जांच की किसी भी तर्कसंगत दिशा में बढ़ते रहेंगे।’’

टॅग्स :ब्रिटेनहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट