लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पुलिस ने बलूचिस्तान प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:58 IST

Open in App

कराची, 26 मई पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले ही यहां पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली जा रही एक रैली में बम विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार की रात को राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके अगबारा में अभियान चलाया था।

पुलिस ने बताया, ‘‘भारी गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए जबकि दो आतंकवादी वहां से भाग निकले।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में बंदूक, गोलाबारूद तथा अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को प्रांत में फलस्तीन के समर्थन में निकाली जा रही एक रैली में बम विस्फोट हुआ था जिसमें सात लोग मारे गए थे तथा 13 घायल हो गए थे। इसी घटना की पृष्ठभूमि में पुलिस ने यह अभियान चलाया।

पिछले महीने क्वेटा के एक होटल की पार्किंग में बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें