लाइव न्यूज़ :

WEF 2018: दावोस में भाषण के दौरान पीएम मोदी की फिसली जुबान, गलती से बोल दी ये बात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 23, 2018 17:53 IST

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने आंकड़े गिनाते हुए चूक गए साथ ही उनकी जुबान भी फिसल गई।

Open in App

वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम की सालाना बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने भारत के विजन की कई खास बातें रखीं। लेकिन अपने संबोधन में कई जगह उनकी जुबान फिसली जिससे अर्थ का अनर्थ हो गया। भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने आंकड़े गिनाते हुए कई बार चूक कर गए। इसमें भारत की आजादी का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा कि 'भारत की आजादी के 17 साल'। यहां वो भारत की आजादी के 70 साल का जिक्र करना चाहते थे। एक और जगह वो रोज मर्रा को 'रोज मरा' बोल गए।

अपने भाषण को शुरू करते हुए उन्होंन कहा, मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़े खतरे पैदा कर रही हैं। इसमें सबसे पहले उन्होंने क्लाइमेंट का जिक्र किया। तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी के सामने पहले से चली आ रही चुनौतियां अब और भी गंभीर होती जा रही हैं।

विश्व आर्थिक मंच को हिंदी में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई जगह संस्कृत के श्लोक का भी जिक्र किया। उन्होंने सभी के कल्याण का जिक्र करते हुए श्लोक पढ़ा, 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भाग भवेत'। जिसका अर्थ है, "सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मङ्गलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।" 

एक अन्य  श्लोक में पीएम मोदी ने कहा, 'अयं बन्धुरयं नेतिगणना लघुचेतसाम् । उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥' जिसका अर्थ है- धरती ही परिवार है (वसुधा एव कुटुम्बकम्)। यह वाक्य भारतीय संसद के प्रवेश कक्ष में भी अंकित है।

टॅग्स :विश्व आर्थिक मंचनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदावोस में WEF के मंच से पीएम मोदी ने गिनाए तीन खतरे और उनका 'पौराणिक' समाधान: बड़ी बातें

भारतWEF 2018 दावोस: पीएम मोदी ने की टॉप 60 CEO से बैठक, बोले- भारत का मतलब है कारोबार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा