लाइव न्यूज़ :

PM मोदी तीन देशों का अफ्रीकी दौरा कर दिल्ली लौटे, एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा ने किया स्वागत

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 28, 2018 05:33 IST

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिक्स सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा और दक्षिण अफ्रीका की जनता का आभार। सम्मेलन में विचार विमर्श फायेदमंद रहा। मुझे अन्य वैश्विक नेताओं से बात करने तथा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला।’’ 

Open in App

जोहानिसबर्ग, 28 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का अफ्रीकी दौरा संपन्न करके शनिवार तड़के स्वदेश लौट आए। इस दौरान दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहुंची और उन्होंने उनकी अगवानी की। पीएम मोदी इस दौरे पर वह दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने चीन और रूस के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिक्स सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा और दक्षिण अफ्रीका की जनता का आभार। सम्मेलन में विचार विमर्श फायेदमंद रहा। मुझे अन्य वैश्विक नेताओं से बात करने तथा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला।’’ 

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मोदी ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया जहां वह ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा, तुर्की के राष्ट्रपति रिकेप तायिप इर्दोगन और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। 

इससे पहले, मोदी दो दिन के दौरे पर रवांडा गये थे और वह इस पूर्वी अफ्रीकी देश जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। रवांडा से मोदी उगांडा के दौरे पर गये जो 1997 से किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय दौरा था।(खबर इनपुट-भाषा) देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा