लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने की घोषणा ‘सियासी स्टंट’ : पाक

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 अगस्त पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा को शनिवार को ‘‘सियासी स्टंट’’ करार दिया कि भारत 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाएगा। उसने कहा कि यह सिर्फ बांटने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि लोगों के संघर्ष एवं कुर्बानियों की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा।

अंग्रेजों ने 1947 में भारत का बंटवारा कर पाकिस्तान को मुस्लिम देश बनाया था। लाखों लोग विस्थापित हुए थे और इसके बाद हुए सांप्रदायिक दंगे में कई लाख लोगों की जान चली गई थी।

मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए और नफरत एवं हिंसा के कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी।

सन 1947 की घटनाओं के बारे में एक बयान में, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि कोई भी आधुनिक राज्य अपने आप में इतना विरोधाभासी नहीं है, जितना कि भारतीय राज्य।

उसने कहा, "हमें यकीन है कि भारत के सद्भावनापूर्ण लोग इस राजनीतिक और प्रचार हथकंडे को पूरी तरह से खारिज कर देंगे, जो केवल विभाजित करना चाहता है।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय नेता का निर्णय पाखंड एवं एकतरफा है।

भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस रविवार को मनाएगा जबकि पाकिस्तान एक दिन पहले 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर अधिसूचित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल