लाइव न्यूज़ :

बहरीन: PM मोदी ने हिंदू मंदिर के लिए 42 लाख डॉलर की पुनर्निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ

By भाषा | Updated: August 25, 2019 11:40 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को बहरीन में ‘‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां’’ से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा। पीएम मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का शनिवार को शुभारम्भ किया।

मनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा। मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है। मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 

बहरीन में पीएम मोदी को ‘‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को यहां ‘‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां’’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा बहरीन के शाह द्वारा की गई थी।’’ मोदी ने यह सम्मान मिलने पर कहा, ‘‘मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पाकर बहुत सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे लिए और मेरे देश के लिए आपकी मित्रता से भी उतना ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं 1.3 अरब भारतीयों की ओर से इस प्रतिष्ठित सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबहरीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण