लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेनेट ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:02 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर पहली मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

जलवायु सम्मेलन के दौरान सोमवार को संक्षिप्त बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और बेनेट की पहली औपचारिक मुलाकात हुई।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को काफी महत्व देते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘इजराइल के साथ दोस्ती और प्रगाढ़ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की ग्लासगो में सार्थक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने हमारे नागरिकों के फायदे के लिए सहयोग के विभिन्न उपायों को मजबूत करने पर चर्चा की।’’

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे रणनीतिक भागीदार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।’’ विदेश मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘पहली बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।’’

बाद में एक संक्षिप्त बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

अगले वर्ष भारत और इजराइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 वर्ष होंगे, इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री बेनेट ने भारत और इजराइल के बीच ‘‘गहरे रिश्ते’’ को दिल की गहराई वाला बताते हुए कहा कि यह महज हितों पर आधारित नहीं है और मोदी से द्विपक्षीय संबंधों को ‘‘एक नए स्तर’’ पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

बेनेट ने बैठक की शुरुआत में मोदी से कहा, ‘‘मुझे आपको धन्यवाद कहना है। आप वह व्यक्ति हैं जिसने भारत और इजराइल के बीच संबंधों को फिर से शुरू किया। यह दो अनूठी सभ्यताओं-भारतीय सभ्यता, यहूदी सभ्यता के बीच एक गहरा रिश्ता है। मुझे पता है कि यह दिल की गहराई से जुड़ा है। यह हितों के बारे में नहीं है। यह एक प्रगाढ़ विश्वास के बारे में है जिसे आप मानते हैं और हम इसे महसूस करते हैं।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार के बयान के अनुसार बेनेट ने कहा, ‘‘इजराइल के सभी नागरिकों की ओर से, हम इस समग्र नए दृष्टिकोण की गहराई से सराहना करते हैं।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री ने मोदी और भारतीयों को दिवाली की बधाई दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात में सोमवार को बेनेट से बातचीत की।

मोदी की ओर से ट्वीट किए गए एक वीडियो में दोनों नेता गर्मजोशी भरी चर्चा के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखे। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘निश्चित तौर पर, हम द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा धरती को बेहतर बनाने के लिए साथ काम करना जारी रखेंगे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘भारत के लोग इजराइल के साथ दोस्ती को अत्यधिक महत्व देते हैं।’’

प्रधानमंत्री बेनेट ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी, आपसे मिलना वाकई बहुत अच्छा रहा।’’ मोदी और बेनेट के बीच मुलाकात जयशंकर की पिछले महीने इजराइल यात्रा के दौरान मोदी की ओर से इजराइली प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है।

इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट के अगले साल भारत जाने की संभावना है।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था। तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित रहे हैं, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।

प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के राष्ट्रपति एवं ‘‘मित्र’’ चान संतोखी से भी जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र, सूरीनाम के राष्ट्रपति चान संतोखी से मिलने का अवसर पाकर प्रसन्नता हुई, एक ऐसा देश जिसके साथ भारत के सांस्कृतिक संबंध गहरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'