लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी सीओपी 26 जलवायु शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहुंचे

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:00 IST

Open in App

ग्लासगो, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन ‘सीओपी-26’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए स्कॉटिश प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे। मोदी यहां सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार की रात रोम से ग्लासगो पहुंचे। उनका शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल पर पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने स्वागत किया।

उसके बाद प्रधानमंत्री को जॉनसन तथा गुतारेस के साथ बातचीत करते देखा गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "हमारे ग्रह के लिए एक साथ! ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की, जब वह सीओपी- 26 के विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्कॉटिश प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे।"

प्रधानमंत्री मोदी बैठक में भारत के जलवायु कार्रवाई एजेंडे पर औपचारिक स्थिति पेश करेंगे तथा इस क्षेत्र में सर्वोत्तम चलन और उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब