लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अधर में अटक सकती है लॉकडाउन हटाने की योजना

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:11 IST

Open in App

लंदन, 28 मई ब्रिटेन में लॉकडाउन हटाने की योजना अधर में अटक सकती है क्योंकि अधिकारी और वैज्ञानिक कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप के प्रसार को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं और देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि संक्रमण के नए मामलों में से वायरस का यह स्वरूप अनुमानत: तीन-चौथाई मामलों के लिए जिम्मेदार है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैण्ड के आंकड़ों के अनुसार वायरस के इस स्वरूप के मामलों में पिछले सप्ताह से लेकर 3,535 की वृद्धि हुई है और इनकी संख्या 6,959 हो गई है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को पहले से ही लगता है कि प्रतिबंधों में ढील के साथ मामले बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘नवीनतम आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से आधे से अधिक और संभवत: तीन-चौथाई मामले इस स्वरूप (बी.1.617) की वजह से हैं।’’

पब्लिक हेल्थ इंग्लैण्ड के अनुसार सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बोल्टन, बेडफोर्ड और ब्लैकबर्न हैं।

इसके अनुसार हालांकि देश के अधिकतर हिस्सों में इस स्वरूप के कुछ ही मामले हैं।

सरकार से जुड़े वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों में ढील के साथ संक्रमण का स्तर बढ़ेगा।

स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कह चुके हैं कि इंग्लैण्ड को कोविड रोधी सभी प्रतिबंधों को हटाने के लिए ‘‘इंतजार की आवश्यकता’’ पड़ सकती है जिसके लिए अभी 21 जून की तारीख निर्धारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी