लाइव न्यूज़ :

फिलीपींस ने श्रमिकों पर सऊदी अरब की यात्रा नहीं करने वाला प्रतिबंध वापस लिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:37 IST

Open in App

मनीला, 29 मई (एपी) फिलीपींस ने अपने देश के श्रमिकों के सऊदी अरब की यात्रा पर लगे प्रतिबंध को वापस ले लिया है। दरअसल ऐसी खबरें आई थीं कि सऊदी अरब में इस देश के श्रमिकों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट और पृथकवास में रहने की अवधि का खर्चा स्वयं उठाने को कहा जा रहा है।

फिलीपींस के श्रमिक सचिव सिल्वेस्त्रे बेल्लो III ने कहा कि सऊदी अरब ने इस संबंध में शनिवार को औपचारिक तौर पर अधिसूचना जारी की कि भर्ती एजेंसियां और सऊदी नियोक्ताओं को फिलीपींस के श्रमिकों की जांच और पृथकवास का खर्चा उठाना है।

फिलीपींस द्वारा बृहस्पतिवार को लगाए गए इस प्रतिबंध की वजह से 400 से ज्यादा श्रमिक शुक्रवार को सऊदी अरब जा रहे फिलीपीन एयरलाइन्स से यात्रा नहीं कर पाए थे। कई मनीला हवाईअड्डे पर ही फंसे रह गए और कइयों ने सरकार से तत्काल इस प्रतिबंध को वापस लेने की गुहार लगाई थी।

फिलीपींस वैश्विक स्तर पर मानव श्रम का बड़ा स्रोत है और यहां से बड़ी संख्या में लोग दूसरे देशों में काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा