लाइव न्यूज़ :

काबुल में लोगों ने बंद पड़े अमेरिकी दूतावास की ओर कूच किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:24 IST

Open in App

काबुल, 21 दिसंबर अफगानिस्तान की राजधानी में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने बंद पड़े अमेरिकी दूतावास की ओर कूच किया तथा देश की प्रतिबंधित की गई संपत्ति को जारी किए जाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे जिन पर पर लिखा, ‘‘ हमें खाने दें’’ और ‘‘रोक दिया गया हमारा धन हमें दें।’’ प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और सत्तारूढ़ तालिबान ने उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रखी थी।

मध्य अगस्त में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता निलंबित कर दी गई थी और विदेश खासकर अमेरिका में देश की अरबों डॉलर की संपत्ति पर रोक लगा दी गई थी।

पहले से मुश्किल स्थिति का सामना कर रही अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था अनुदान रुक जाने से बुरी तरह तबाह हो गई है और सहायता संगठनों ने देश में भारी मानवीय त्रासदी उत्पन्न होने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों, अध्यापकों, प्रशासनिक नौकरशाहों सहित सरकारी कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। इस बीच, बैंकों ने इस बात की सीमा तय कर दी है कि खाताधारक कितना पैसा निकाल सकते हैं।

किसी भी देश ने अफगानिस्तान के नए तालिबान शासकों को उनके पुराने रिकॉर्ड के चलते आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। तालिबान के पिछले शासन के दौरान महिलाओं एवं लड़कियों को शिक्षा एवं सार्वजनिक जीवन में आने से वंचित कर दिया गया था तथा पुरुषों के लिए दाढ़ी रखना एवं नमाज में शामिल अनिवार्य कर दिया गया था। इसके साथ ही खेलकूद एवं मनोरंजन पर रोक लगा दी गई थी और सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाती थी।

लेकिन वर्तमान तालिबान सरकार के अधिकारियों का कहना है कि उनका शासन अब अलग है तथा सभी लड़कियों को शिक्षा की अनुमति दी गई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से धनराशि जारी करने एवं मानवीय त्रासदी को रोकने में मदद की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल