लाइव न्यूज़ :

पेलोसी, मैककॉनेल लगवाएंगे टीका, सांसदों से भी टीका लगवाने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: December 18, 2020 11:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर (एपी) अमेरीकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं को इस सप्ताह कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी। सांसदों का उपचार करने वाले डॉक्टर ने सूचित किया कि ‘‘सरकारी दिशानिर्देश’’ के मुताबिक सांसद अब टीके की खुराक ले सकते हैं।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककॉनेल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वे टीके की खुराक लेंगे।

एक बयान में पेलोसी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है लेकिन हम सभी को जांच, उपचार, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना जारी रखना होगा।’’

मैककॉनेल बचपन में पोलियो से प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि टीके से उन्हें काफी उम्मीद है और वह मास्क पहनना तथा स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करते रहेंगे।

डॉ. ब्रायन पी. मोनाहन ने सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे टीकाकरण के लिए उनके क्लिनिक से समय लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?