लाइव न्यूज़ :

पलोसी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग धाराओं के मसौदे को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:56 IST

डेमोक्रेट देश के 45वें राष्ट्रपति को हटाने के लिए क्रिसमस के समय मतदान कराने की तैयारी कर रहे हैं। पलोसी ने उम्मीद जताई थी कि ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है लेकिन अब यह असंभव दिख रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पलोसी ने गुरुवार को घोषणा की सदन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की धाराओं का मसौदा तैयार करने को लेकर आगे बढ़ रहा है।

 अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पलोसी ने गुरुवार को घोषणा की कि सदन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की धाराओं का मसौदा तैयार करने को लेकर आगे बढ़ रहा है। पलोसी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ हमारा लोकतंत्र दाव पर है, राष्ट्रपति ने हमारे समक्ष कोई विकल्प नहीं छोड़ा सिवाय इसके कि कार्रवाई की जाए।’’

इस घोषणा के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी ने महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है और माना जा रहा है कि क्रिसमस के दौरान यह होगा। उन्होंने कहा कि वह ‘‘दुखी होकर लेकिन भरोसे और विनम्रता’’ से महाभियोग की धाराओं का मसौदा तैयार करने की मंजूरी दे रही हैं।

पलोसी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के कार्यो से संविधान का घोर उल्लंघन हुआ है।’’ महाभियोग के केंद्र में जुलाई में राष्ट्रपति ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर की गई बातचीत है। आरोप है कि ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाया। पलोसी ने कहा, ‘‘हमारा लोकतंत्र दाव पर है। उन्होंने औपचारिक घोषणा में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा सिवाय कार्रवाई करने के क्योंकि वह एक बार फिर अपने फायदे के लिए चुनाव को भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रपति सत्ता के दुरुपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा को कमतर करने और हमारे चुनाव की शुचिता को खतरे में डालने के कृत्य में शामिल हैं।’’ इससे पहले दिन में पलोसी ने घोषणा की थी कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ सदन में चल रही महाभियोग जांच के बारे में असाधारण बयान जारी करेंगी। डेमोक्रेट देश के 45वें राष्ट्रपति को हटाने के लिए क्रिसमस के समय मतदान कराने की तैयारी कर रहे हैं। पलोसी ने उम्मीद जताई थी कि ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है लेकिन अब यह असंभव दिख रहा है

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."