लाइव न्यूज़ :

पॉल मैकार्टनी का दावा : जॉन लेनन ने ‘द बीटल्स’ के बिखराव की शुरुआत की थी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 13:52 IST

Open in App

लंदन, 11 अक्टूबर संगीत क्षेत्र के लोकप्रिय रॉक बैंड 'द बीटल्स' के पॉल मैकार्टनी ने आरोप लगाया है कि इस बैंड के बिखरने की शुरुआत जॉन लेनन ने की थी।

बीबीसी रेडियो4 के ‘दिस कल्चरल लाइफ’ के आगामी एपिसोड के प्रोमो में मैकार्टनी ने कहा कि इस मशहूर रॉक बैंड के संस्थापक सदस्य के रूप में, इस बैंड का बिखरना उनके जीवन का ‘सबसे मुश्किल’ समय था।

मैकार्टनी ने द गार्जियन की ओर से साझा किए गए एपिसोड में कहा, ‘‘ मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जिसने बैंड के बिखरने की शुरुआत की। जॉन लेनन एक दिन कमरे में आए और उन्होंने कहा कि मैं बीटल्स छोड़ रहा हूं। क्या इसने बिखरने की शुरुआत की या नहीं? यह मेरा बैंड था, मेरा काम था और मेरी जिंदगी थी इसलिए मैं इसे जारी रखना चाहता था। इसका बिखरना मेरे लिए दर्दनाक था।’’

मैकार्टनी, लेनन, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के रास्ते अप्रैल 1970 के बाद अलग हो गए। उन्होंने करीब एक दशक तक 14 स्टूडियो एल्बम, कई संगीत कंसर्ट के लिए साथ काम किया था और एक से बढ़कर एक सफल गाने दिए। इन हिट गीतों में ‘ऑल यू नीड इज लव’, ‘पेपरबैक राइटर्स’, ‘ ए हार्ड डेज नाइट’, ‘हेल्प’ और ‘हे जूड’ शामिल हैं जिनका जादू लोगों के सर चढ़ कर बोलता था ।

मैकार्टनी ने कहा कि गायक और गीतकार लेनन अपने रॉकस्टार वाले समय से आगे बढ़ने और अपनी पत्नी व जापानी कलाकार योको ओनो के साथ जिंदगी व्यतीत करने को तैयार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल