लाइव न्यूज़ :

नोट्रे डेम के पादरी: गिरिजाघर को पूरी तरह दोबारा तैयार करने में “15 या 20 साल” चाहिए

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:06 IST

Open in App

पेरिस, दो अप्रैल (एपी) नोट्रे डेम गिरजाघर के पादरी ने शुक्रवार को कहा कि पेरिस में आग से बर्बाद हो चुके इस गिरिजाघर और उसके चौक को पूरी तरह से दुरुस्त करने में “15 या 20 साल” और लगेंगे।

रेक्टर (पादरी) पैट्रिक शौवेट ने ‘गुड फ्राइडे’ समारोह के बाद समाचार एजेंसी से बात करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि काम किया जाना है।” इस प्राचीन चर्च में 15 अप्रैल 2019 को लगी आग के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने इसे फिर से बहाल करने के लिये 2024 की पांच साल की समय सीमा तय की थी जब पेरिस को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करनी है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने हालांकि मैक्रों के बयान पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी क्योंकि इस व्यापक परियोजना को उस समय तक पूरा करना अवास्तविक था।

आग की वजह से बड़े पैमाने पर गिरिजाघर से विषाक्त धुआं और कचरा निकला जो आसपास जमा हो गया और इमारत को फिर से खड़ा करने से पहले उसे साफ करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

गिरिजाघर में आग लगने से पहले हर साल यहां करीब दो करोड़ पर्यटक आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'