लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के राजा के दबाव के बाद संसद की बैठक 26 जुलाई से होगी शुरू

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:46 IST

Open in App

कुआलालंपुर, पांच जुलाई (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विधायिका की कार्यवाही पर लगी रोक हटाने के लिए राजा के दबाव के बाद मलेशिया की सरकार ने सोमवार को कहा कि संसद की बैठक 26 जुलाई से शुरू होगी।

प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण एक अगस्त तक आपातकाल लागू करने को लेकर राजा से अनुमति ले ली थी लेकिन आलोचकों ने इस आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उन्हें विपक्ष और गठबंधन के भीतर से नेतृत्व को मिल रही चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी। आपातकाल के तहत संसद को निलंबित कर दिया गया लेकिन इसमें कोई अन्य उपाय शामिल नहीं किए गए। आलोचकों ने कहा कि आपातकाल की जब घोषणा की गयी उस वक्त की तुलना में मई में रोजाना 9,000 से ज्यादा मामले आ रहे थे। इसके बाद सरकार ने जून से व्यापक स्तर पर लॉकडाडन की घोषणा कर दी।

देश में अब भी संक्रमण के 6,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 785,000 से ज्यादा और मृतक संख्या 5,400 से ज्यादा हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने पूर्व में उम्मीद जतायी थी कि सितंबर तक संसद की बैठक शुरू हो पाएगी लेकिन देश के राजा ने जोर दिया कि जल्द से जल्द बैठक आयोजित की जाए।

वर्ष 2018 में सुधारवादी गठबंधन ने जीत हासिल की थी लेकिन इसमें फूट के बाद मुहीद्दीन यासीन (74) ने मार्च 2020 में सत्ता की बागडोर संभाली। हालांकि, संसद में यासीन की सरकार को मामूली बहुमत प्राप्त है और संसद के निलंबित रहने पर शक्ति परीक्षण नहीं हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?