लाइव न्यूज़ :

पनामा के पूर्व मंत्री लॉरेंटिनो कोर्टिजो ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 14:10 IST

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर बहुत ही कम है। ऐसे में अभी पनामा के चुनाव अधिकरण की ओर से परिणामों की घोषणा का इंतजार है। सोशल डेमोक्रैट कोर्टिजो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। मैं जीत गया। हम जीत गए। अब हमें बतौर राष्ट्र एक होना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपनामा के संविधान के अनुसार, एक व्यक्ति सिर्फ एक बार पांच साल के कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति बन सकता है। चुनाव अधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, करीब 90.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पनामा के पूर्व मंत्री लॉरेंटिनो कोर्टिजो ने रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत की घोषणा की है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर बहुत ही कम है। ऐसे में अभी पनामा के चुनाव अधिकरण की ओर से परिणामों की घोषणा का इंतजार है। सोशल डेमोक्रैट कोर्टिजो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। मैं जीत गया। हम जीत गए। अब हमें बतौर राष्ट्र एक होना है।’’

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कोर्टिजो के जीतने की ही उम्मीद थी। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, पूर्व विदेश मंत्री रोमुलो रॉक्स से 10 अंक आगे चल रहे थे। रॉक्स डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के नेता हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रिकार्डो लोम्बाना तीसरे स्थान पर हैं।

चुनाव अधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, करीब 90.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से 33 प्रतिशत मतदान के साथ कोर्टिजो सबसे आगे हैं। रॉक्स 31 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर जबकि 19.5 प्रतिशत के साथ लोम्बाना तीसरे नंबर पर हैं। चुनाव जीतने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला की जगह लेगा।

पनामा के संविधान के अनुसार, एक व्यक्ति सिर्फ एक बार पांच साल के कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति बन सकता है। 

टॅग्स :विजयी उम्मीदवारों की सूचीसंयुक्त राष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!