लाइव न्यूज़ :

भोजन वितरण केंद्र जा रहे थे फलस्तीनी, इजराइली सेना की गोलीबारी में 4 की मौत?, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया-अंधाधुंध गोलियां बरसाईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 22:20 IST

युद्ध के दौरान कुपोषण से जुड़े मामलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है, जिनमें 115 बच्चे शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देलोग नेत्जारिम कॉरिडोर इलाके में स्थित भोजन वितरण केंद्र जा रहे थे।लोगों ने गोली लगने से घायल हुए दो लोगों की मदद की। इज़राइली सेना ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दीर अल-बलाहः इजराइली सेना ने गाजा के दक्षिण में एक सैन्य क्षेत्र से होकर जा रहे चार लोगों को मार डाला। अस्पताल के सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे चारों भोजन वितरण केंद्र से राहत सामग्री लेने जा रहे थे। इजराइल और हमास के बीच पिछले 22 महीने से जारी युद्ध के बाद गाजा में अकाल की स्थिति है। वहीं, इजराइली सेना शहर पर कब्जा करने के लिए योजनाबद्ध हमले के साथ आगे बढ़ रही है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि लाखों लोगों की आबादी वाला यह शहर नष्ट हो सकता है। अल-अवदा अस्पताल और दो चश्मदीदों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि चार फलस्तीनियों की उस समय मौत हो गई जब इजराइली सैनिकों ने उनपर गोली चला दी। ये लोग नेत्जारिम कॉरिडोर इलाके में स्थित भोजन वितरण केंद्र जा रहे थे।

इस केंद्र का संचालन गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) करता है। यह घटना केंद्र से सैकड़ों मीटर दूर हुई। बुरेज शरणार्थी शिविर में रह रहे दो बच्चों के पिता मोहम्मद आबेद ने कहा, ‘‘अंधाधुंध गोलीबारी की गई।’’ खाना लेने जा रहे अबेद और अहमद सैय्यद ने बताया कि जब कुछ लोग निर्धारित समय से पहले वितरण स्थल की ओर बढ़े तो सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

सैय्यद ने बताया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने गोली लगने से घायल हुए दो लोगों की मदद की। वहीं, जीएचएफ ने एक ईमेल में कहा, ‘‘यह घटना न तो हमारे केंद्र के पास हुई और न ही ऐसी हुई है जैसा कि बताया गया है।’’ इज़राइली सेना ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कुपोषण से संबंधित आठ और लोगों की मौत होने की सूचना दी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही युद्ध के दौरान कुपोषण से जुड़े मामलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है, जिनमें 115 बच्चे शामिल हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका