लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर बैन, टीवी चैनलों को चेतावनी- निर्देश नहीं माने तो लाइसेंस होगा रद्द

By भाषा | Updated: March 6, 2023 07:25 IST

इमरान खान के भाषणों के लाइव या रिकॉर्ड फुटेज आदि के प्रसारण पर पाकिस्तान में रोक लगा दी गई है। कोई भी टीवी चैनल इनके हिस्से प्रसारित नहीं कर सकता है। पहले भी इस तरह के बैन लगाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीईएमआरए ने पाकिस्तान में इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर बैन लगाया।पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था है पीईएमआरए।पीईएमआरए के अनुसार खान ने अपने भाषण में, सरकारी संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के “लाइव (सीधा प्रसारण) और रिकॉर्ड किए गए” भाषणों के टीवी चैनलों पर प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

इससे कुछ घंटे पहले ही खान पर तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी हालांकि सात मार्च को अदालत में पेश होने का हवाला देकर वह इससे बच गए थे।

उन्होंने इसके बाद “सरकारी संस्थानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण’’ दिए थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने लाहौर के ज़मां पार्क स्थित अपने घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह कभी किसी व्यक्ति या संस्थान के आगे नहीं‍ झुके हैं।

उन्होंने सत्तारूढ़ दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी संपत्ति विदेशों में जमा कर रखी है और उन्हें पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा ने कानूनी मामलों में संरक्षण दिया है।

पीईएमआरए ने क्यों लगाया इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर बैन?

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियंत्रण प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने पिछले निर्देशों का हवाला दिया जिसमें सभी लाइसेंसधारियों को "सरकारी संस्थानों के खिलाफ किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करने" की हिदायत दी गई थी।

प्राधिकरण ने कहा कि खान ने अपने भाषण में, सरकारी संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ अपने भड़काऊ बयानों के माध्यम से आधारहीन आरोप लगाए हैं और नफरत फैलाने वाले भाषण दिए हैं जो कानून- व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिकूल है।

पीईएमआरए ने कहा कि इस तरह के भाषणों का प्रसारण करना संविधान और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। उसने टीवी चैनलों को चेताया कि इसका पालन नहीं करने पर उनके लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब पीईएमआरए ने टीवी चैनलों पर खान के भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला