लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पॉप गायिका ने कश्मीर मुद्दे को लेकर पीएम मोदी के ऊपर सांप छोड़ने की दी धमकी

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:50 IST

तस्वीर में लाहौर की 27 वर्षीय गायिका पीरजादा को एक जैकेट पहने देखा जा सकता है जिसमें विस्फोटक लगे हुए हैं। यह उकसाने वाली तस्वीर ऐसे वक्त में आई है, जब पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत विरोधी अभियान छेड़ रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी पॉप गायिका एवं अभिनेत्री रबी पीरजादा ने ट्विटर पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह ‘सुसाइड जैकेट’ पहने नजर आ रही है और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रही हैं।उर्दूप्वाइंट डॉट कॉम की खबर के मुताबिक ट्विटर पर पीरजादा की तस्वीर पोस्ट होने के बाद इसने काफी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पाकिस्तानी पॉप गायिका एवं अभिनेत्री रबी पीरजादा ने ट्विटर पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह ‘सुसाइड जैकेट’ पहने नजर आ रही है और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रही हैं। उर्दूप्वाइंट डॉट कॉम की खबर के मुताबिक ट्विटर पर पीरजादा की तस्वीर पोस्ट होने के बाद इसने काफी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कुछ लोग उसकी बहादुरी को लेकर उसकी सराहना कर रहे हैं, जबकि बाहरी दुनिया में देश की छवि खराब करने को लेकर अन्य लोगों ने उसे फटकार लगाई गई है। तस्वीर में लाहौर की 27 वर्षीय गायिका पीरजादा को एक जैकेट पहने देखा जा सकता है जिसमें विस्फोटक लगे हुए हैं।

यह उकसाने वाली तस्वीर ऐसे वक्त में आई है, जब पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत विरोधी अभियान छेड़ रखा है। हालांकि, बुधवार को पीरजादा के ट्विटर अकाउंट पर जाने से यह पता चला कि गायिका ने यह आपत्तिजनक तस्वीर हटा ली है।

इससे पहले, सितंबर में पीरजादा ने टि्वटर पर एक वीडियो डाला था जिसमें वह अजगर और घड़ियाल के साथ नजर आ रही थी तथा प्रधानमंत्री मोदी पर सांप छोड़ने की धमकी दी रही थी।

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल