लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आर्थिक संकट: अमेरिका दौरे के दौरान होटल में नहीं ठहरेंगे इमरान खान, यहां है रुकने का प्लान!

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2019 14:53 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है।इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने अमेरिकी यात्रा के दौरान अपने देश के राजदूत के औपचारिक आवास में ठहरेंगे। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन के महंगे होटल में रहने से मना किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान ने यह कदम खर्चा कम करने के लिए उठाया है। 

लेकिन इमरान खान के का इस प्लान पर अमेरिका का खुफिया विभाग और वॉशिंगटन प्रशासन पानी फेर सकता है। दरअसल, अमेरिका में पहुंचते ही वहां के खुफिया विभाग अपने विदेशी मेहमान के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लेता है। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान खान की पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमने- सामने बातचीत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका की अपनी पांच दिन की यात्रा 20 जुलाई से शुरू करेंगे। 

आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। मूल रूप से खान की अमेरिका यात्रा जून में होनी तय थी लेकिन प्रधानमंत्री के घरेलू कार्यों को देखते हुये विशेष तौर से संघीय बजट 2019 को देखते हुए इसे आगे के लिये टाल दिया गया। 

ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बातचीत होगी। यह बातचीत ऐसे समय होगी, जब अमेरिका और अफगान तालिबान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि वार्ता निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। 

पिछले साल ट्रंप ने पाकिस्तान पर अमेरिका के लिए कुछ नहीं करने, बल्कि झूठ बोलने और धोखा देने तथा आतंकवादियों को पनाहगाह उपलब्ध कराने का आरोप लगाया था। इसका असर दोनों देशों के बीच संबंधों पर देखने को मिला।  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!