लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मॉडल की सौतेले भाई ने ‘झूठी शान की खातिर’ हत्या की थी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:01 IST

Open in App

पिछले महीने अपने घर पर मृत मिली पाकिस्तानी फैशन मॉडल की उसके सौतेले भाई ने ‘‘परिवार की इज्जत खराब करने’’ के लिए हत्या की थी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। दुबई से लौटने के बाद 29 वर्षीय मॉडल नायाब नदीम 11 जुलाई को लाहौर के अपने घर में मृत मिली थी और उसके दो सौतेले भाइयों में से एक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ ने सोमवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि इस हत्या की गुत्थी सुलझ गई है क्योंकि उसका सौतेला भाई ही हत्यारा निकला। मॉडल के सौतेले भाई मुहम्मद असलम ने स्वीकार किया है कि उसने पहले उसका गला घोंटा और फिर उसके मृत शरीर से कपड़े हटा दिए ताकि पुलिस को गुमराह कर सके और दिखा सके कि यह बलात्कार एवं हत्या का मामला है। नायाब किराये के घर में अकेली रहती थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। असलम को आगे की जांच के लिए तीन दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है। पाकिस्तानी मूल की एक महिला माहिरा (25) मई में लाहौर में किराये के अपने मकान में मृत पाई गई थी। पुलिस ने उसके दो पुरुष मित्रों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2011 से 2020 के बीच झूठी शान की खातिर कम से कम 6277 हत्याएं हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा