लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मारी ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- अगर मोदी सरकार लड़ेगी तो उसे जवाब दिया जाएगा

By आजाद खान | Updated: December 18, 2022 11:20 IST

मामले में बोलते हुए पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मारी ने कहा है कि पाकिस्तान को परमाणु संपन्न देश का दर्जा चुप रहने के लिए नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान जवाब भी देना जानता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मंत्री शाजिया मारी ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि भारत भूले नहीं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। मंत्री शाजिया मारी ने कहा है कि अगर मोदी सरकार लड़ेगी तो उसे जवाब भी दिया जाएगा।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता व मंत्री शाजिया मारी ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान पर इस तरह के आरोप लगाए जाएंगे तो वे चुप नहीं रहेंगी और वे परमाणु युद्ध कर सकती है। 

आपको बता दें कि मंत्री शाजिया मारी का यह बयान तब सामने आया है जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी द्वारा पीएम मोदी पर नीजि हमले किए थे और उकने खिलाफ असभ्य टिप्पणी की थी। यही नहीं वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधे थे, ऐसे में भारत ने इसका जवाब दिया था जिस पर मंत्री शाजिया मारी का यह बयान सामने आया है। 

क्या कहा मंत्री शाजिया मारी ने

दरअसल, पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मारी बिलावल भुट्टो के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। इस दौरान उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा कि इस तरह से पाकिस्तान पर आरोप लगाया जाएगा तो उनका देश भी शांत नहीं बैठेगा। मंत्री शाजिया मारी ने कहा कि अगर मोदी सरकार लड़ना चाहिए तो उसे जवाब दिया जाएगा। 

प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए पाक मंत्री शाजिया मारी ने कहा, "भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। हमारी परमाणु स्थिति चुप रहने के लिए नहीं है। जरूरत पड़ने पर हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर आप बार-बार पाकिस्तान पर आरोप लगाते रहेंगे, तो पाकिस्तान चुपचाप सुनता नहीं रह सकता, ऐसा नहीं होगा।"

पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मारी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान को परमाणु संपन्न देश का दर्जा इसलिए नहीं मिला है कि वह चुप रहे, बल्कि पाकिस्तान भी जवाब देना चाहता है। 

किस बात पर मंत्री शाजिया मारी ने कही है यह बात

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोला था और कहा था कि हमारा पड़ोसी देश आतकंवाद का केन्द्र बन गया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को शरण देने वाले देश हमें 'उपदेश' न दें। 

इस पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था और आरएसएस को लेकर भी सवाल उठाया था। बिलावल भुट्टो ने कहा था कि भारत की मौजूदा सरकार महात्मा गांधी के बजाय हिटलर से प्रभावित है। बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद मंत्री शाजिया मारी का यह बयान सामने आया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारतबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं