लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख अफगानिस्तान के दौरे पर

By भाषा | Updated: September 5, 2021 01:05 IST

Open in App

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युद्ध से थके हुए देश में ‘‘सब ठीक हो जाएगा।’’ आईएसआई प्रमुख के दौरे की घोषणा नहीं की गई थी। ‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ अखबार की खबर के मुताबिक, ‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के नेतृत्व में वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों का एक शिष्टमंडल आगामी तालिबान सरकार से बातचीत के लिए काबुल पहुंचा। मीडिया में एक वीडियो आया है जिसमें पत्रकार उनसे यह सवाल पूछते दिखते हैं कि ‘‘क्या आप तालिबान के किसी वरिष्ठ नेता से मुलाकात करेंगे?’’ इसपर आईएसआई प्रमुख ने कहा, ‘‘स्पष्ट नहीं है।’’ अफगानिस्तान के हालात के बारे में पूछे जाने पर हमीद ने कहा, ‘‘सबकुछ ठीक हो जाएगा।’’ इससे पहले, ‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ ने खबर दी थी कि आईएसआई के प्रमुख तालिबान के शीर्ष अधिकारियों और कमांडरों से मुलाकात कर सकते हैं। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया, ‘‘पाकिस्तान-अफगानिस्तान सुरक्षा, अर्थव्यवस्था तथा अन्य मुद्दों पर तालिबान के नेतृत्व के साथ बातचीत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल