लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से भागे और उसकी पोल खोल रहे लोगों को ब्रिटेन में निशाना बनाने की साजिश रच रही है पाक सेना!

By विनीत कुमार | Updated: August 9, 2021 16:05 IST

पाकिस्तान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तानी सेना अपने ही देश के कुछ उन आलोचकों को निशाना बनाने की कोशिश में जुटी है जो ब्रिटेन या यूरोप के अन्य देशों में रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में रह रहे कई पाकिस्तानी लोगों को निशाना बनाने की कोशिश में जुटा है पाकिस्तान।पाक सेना और आईएसआई दोनों ऐसे लोगों को धमका रहे हैं जो विदेशों में रहकर पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं।हाल में ईस्ट लंदन से एक शख्स को पकड़ा गया था जो नीदरलैंड्स में रह रहे एक पाक ब्लॉगर को मारने की योजना बना रहा था।

पाकिस्तान से भागे और देश की सेना के रवैयों के आलोचक रहे लोगों को जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा हुआ है। इन लोगों में कुछ पत्रकार, बलुचिस्तान प्रांत से जुड़े रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता और पश्तुन तहाफुज मूवमेंट के कुछ सदस्य शामिल हैं।

द गार्डियन ने द ऑव्जर्वर की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान की सेना के आलोचक रहे ऐसे कई लोग अब लंदन में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार ब्रिटेन इसे लेकर चिंतित है। 

पाकिस्तान इंटेलिजेंस मुद्दों पर ब्रिटेन का अहम सहयोगी रहा है, हालांकि आशांका है कि ब्रितानी जमीन पर वो कुछ लोगों को निशाना बनाने की कोशिश में जुटा है। आशंकाओं को देखते हुए दूसरे खुफिया सूत्रों ने भी पूरे यूरोप में ऐसे पाकिस्तानी लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।

लंदन में पिछले महीने पकड़ा गया था एक संदिग्ध

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले महीने ईस्ट लंदन से एक शख्स को पकड़ा गया था। ऐसी जानकारी सामने आई है कि ये शख्स किसी और के साथ मिलकर पाकिस्तान से निर्वासित एक ब्लॉगर और राजनीतिक कार्यकर्ता अहमद वकास गोराया को नीदरलैंड्स में मारने की योजना बना रहा था।

ईस्ट लंदन के फॉरेस्ट गेट के 31 वर्षीय मुहम्मद गोहिर खान को नीदरलैंड से आने के बाद लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था और उसे बाद में ओल्ड बेली कोर्ट में भी पेश किया गया।

इस बीच पाकिस्तान में ब्रिटेन के पूर्व उच्चायुक्त और संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक रहे मार्क लायल ग्रांट ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना से जुड़े लोगों ने ब्रिटेन में निर्वासन में रहे रहे लोगों को धमकी दी है, तो ब्रिटिश सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेगी।

वहीं, ब्रिटेन के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लायल ग्रांट ने कहा कि पाकिस्तान की खफिया एजेंसी आईएसआई या उसकी सेना की सुरक्षा शाखा द्वारा ब्रिटेन में लोगों को डराने या धमकाने के पुख्ता सबूत सामने आते हैं उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटिश नागरिकों या ब्रिटेन में वैध रूप से काम करने वाले निवासियों को आईएसआई या किसी और द्वारा परेशान किया जा रहा है या धमकी दी जा रही है तो इस मामले में निश्चित तौर पर ब्रिटिश सरकार दिलचस्पी लेगी।

इमरान खान के सत्ता में आने के बाद बढ़ें हैं ऐसे मामले

पाकिस्तान में 2018 में जब से इमरान खान सेना के समर्थन से सत्ता में आए, वहां के नागरिक अधिकार समूहों ने पत्रकारों पर बढ़ते हिंसक हमलों के साथ प्रेस की स्वतंत्रता पर लगाम जैसे मुद्दे उठाए हैं। 

हालांकि अब पाकिस्तान की हिम्मत और बढ़ गई है और वो अपनी सीमाओं के भीतर आलोचना को दबाने के साथ-साथ विदेशों में स्थित अन्य आलोचकों को भी निशाना बनाने की कोशिश में जुटा है।

पिछले साल पाकिस्तानी सरकार के लीक हुए एक मेमो में यूरोप और अमेरिका में स्थित कई पाकिस्तानी पत्रकारों पर छद्म नामों के तहत विदेशी मीडिया के लिए 'देश विरोधी कंटेंट' पेश करने का आरोप लगाया गया था। 

इसमें पश्चिमी यूरोप में निर्वासन में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के पत्रकार का नाम भी शामिल था। नाम न छापने की शर्त पर द ऑब्जर्वर से बात करते हुए पत्रकार ने बताया कि वह भी पाकिस्तान की सेना से जुड़े लोगों के निशाने पर था। पत्रकार ने कहा कि वह जिस देश में रह रहा है, वहां के अधिकारियों ने उसकी जान को खतरा होने की पुष्टि की है।

टॅग्स :पाकिस्तानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना