लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का गजब हाल, लंबे थे थिएटर कलाकार के बाल तो लाहौर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पार

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 19:12 IST

पेशे से शिक्षक और एक थिएटर आर्टिस्ट अबुजार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। कारण था मधु के लंबे बाल।

Open in App
ठळक मुद्देथिएटर आर्टिस्ट को लंबे बालों के चलते पुलिस पकड़कर ले गई। पाकिस्तान की जेल में एक रात के लिए मधु को बंद रहना पड़ा।मधु ने बताया कि उन्हें रोजाना पुलिसवाले लंबे बालों के कारण रोकते हैं। 

पाकिस्तान में जो न हो जाए वो कम है। इन दिनों वहां पर एक शख्स खूब छाया हुआ है। जिसका नाम है अबुजार मधु। पेशे से शिक्षक और एक थिएटर आर्टिस्ट अबुजार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। कारण था मधु के लंबे बाल।

अबुजार की पैदाइश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। 28 साल के मधु एक थिएटर आर्टिस्ट हैं और साथ ही वो बच्चों को पढ़ाते भी हैं। 5 जून की दोपहर को वे लाहौर में एक रिक्शे का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उन्हें उठा ले गई और जेल में डाल दिया। 

दोस्त ने एक ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

मधु को जेल में डाले जाने की जानकारी उनकी दोस्त नताशा जावेद ने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से दी। नताशा ने लिखा, 'मेरे दोस्त अबुजार को पंजाब पुलिस ने लाहौर से पकड़ा। उन्हें एक रात मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बितानी पड़ी। कारणः उसके लंबे बाल।'

विरोध के तौर पर नहीं कटवाएंगे बाल

मधु ने मीडिया को बताया कि मुझे लंबे बालों के कारण सड़कों पर रोका जाता है। पुलिसवाले हर रोज कम से कम तीन बार मुझे रोकते हैं। मुझे एक अपराधी के तौर पर देखा जाता है। हालांकि यह पहली बार है जब मुझे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने कहा था कि क्या तुमने अपना हुलिया देखा है? तुम बच्चों को कैसे पढ़ा लेते हो? दस्तावेज दिखाने के बावजूद भी पुलिसवाले उन्हें पकड़कर ले गए। बाद में दोस्तों ने अगले दिन सुबह उन्हें रिहा करवाया। मधु ने कहा कि अब वे अपने बालों विरोध के तौर पर नहीं कटवाएंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना