लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान पांच जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की पहली बार मेजबानी करेगा और उन कदमों को दिखाएगा जो उसने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उठाए हैं।

‘10 अरब पेड़ सुनामी कार्यक्रम’ के सिलसिले में यहां पास में हरिपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ साझेदारी में विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की मेजबानी करना बड़े सम्मान की बात है और यह जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों को स्वीकृति है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री खान जलवायु परिवर्तन पहल से जुड़ी अहम घोषणाएं करेंगे जिनमें 10 अरब पेड़ सुनामी कार्यक्रम, स्वच्छ हरित पाकिस्तान, इलेक्ट्रिक वाहन नीति, राष्ट्रीय उद्यान और हरित नौकरियां शामिल हैं।

खान चार जून की रात को विश्व पर्यावरण सम्मेलन में भी शामिल होंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, पोप फ्रांसिस और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल भी शिरकत करेंगी।

खान ने कहा कि उनकी सरकार जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कदम उठा रही हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन शीर्ष दस देशों में शामिल है जो जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा जोखिम में हैं क्योंकि ग्लेशियर पिघल रहे हैं और इसका असर नदियों और कृषि पर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'