लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब में अंग्रेजी की जगह उर्दू मीडियम में होगी पढ़ाई

By भाषा | Updated: July 28, 2019 20:26 IST

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी के बजाय फिर से उर्दू कर दिया है और कहा कि शिक्षक और छात्र अपना अधिकतर वक्त अनुवाद में खपाते हैं। प्रदेश के 60 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में नया निर्देश मार्च 2020 से शुरू हो रहे अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।

पूर्ववर्ती पीएमएल-एन सरकार द्वारा ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग और ब्रिटिश काउंसिल के परामर्श से पंजाब के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की शुरुआत की गई थी। कथित तौर पर अंग्रेजी लिख और पढ़ नहीं सकते पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में उर्दू को फिर से शिक्षा का माध्यम बनाने का फैसला लिया।

इसके लिये दलील दी गई थी कि “वे अधिकतर समय अपने सबक को अंग्रेजी से उर्दू में अनुवाद करने में गंवाते हैं।” इस फैसले के बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ सरकार, प्रधानमंत्री इमरान खान और बुजदार की व्यापक आलोचना हो रही है। शिक्षाविद् कह रहे हैं कि इस कदम से देश “वापस पाषाण युग” में चला जाएगा।

उन्होंने इमरान खान को सत्ता में आने पर सभी विद्यालयों - विशिष्ट, निजी, सरकारी और मदरसों- में एकीकृत पाठ्यक्रम लागू करने का वादा याद दिलाया। बुजदार ने कहा, “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के घोषणा-पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम उर्दू होगा।”

अपने निर्णय के समर्थन में उन्होंने दावा किया कि प्रांतीय शिक्षा विभाग ने 22 जिलों में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सर्वे कराया और प्रत्येक वर्ग में करीब 85 फीसदी ने उर्दू का पक्ष लिया। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना