लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत के नए नक्शे को खारिज किया, कहा- मानचित्र कानूनी रूप से अपुष्ट और गलत है

By भाषा | Updated: November 3, 2019 18:44 IST

पाकिस्तान ने कहा कि भारत का कोई भी कदम जम्मू और कश्मीर की ‘‘विवादित’’ स्थिति को नहीं बदल सकता है, जिसे ‘‘संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने भारत द्वारा जारी किए गए नवीनतम राजनीतिक मानचित्रों को रविवार को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘गलत तथा कानूनी रूप से अपुष्ट’’ करार दिया।भारत के नए मानचित्र में पूरे कश्मीर क्षेत्र को अपने हिस्से के रूप में दिखाया गया है।

पाकिस्तान सरकार ने भारत द्वारा जारी किए गए नवीनतम राजनीतिक मानचित्रों को रविवार को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘गलत तथा कानूनी रूप से अपुष्ट’’ करार दिया। भारत के नए मानचित्र में पूरे कश्मीर क्षेत्र को अपने हिस्से के रूप में दिखाया गया है। भारत ने शनिवार को नवगठित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के के नए नक्शे जारी किए।

नए नक्शों में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर नए बने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान लद्दाख क्षेत्र में है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि नए मानचित्र कानूनी रूप से अपुष्ट और गलत हैं।

उसने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के भी पूर्ण खिलाफ है। विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान इन राजनीतिक मानचित्रों को खारिज करता है, जो संयुक्त राष्ट्र के नक्शों के अनुरूप नहीं है।’’

पाकिस्तान ने कहा कि भारत का कोई भी कदम जम्मू और कश्मीर की ‘‘विवादित’’ स्थिति को नहीं बदल सकता है, जिसे ‘‘संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार स्वनिर्णय के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए ‘‘भारतीय जम्मू और कश्मीर’’ के लोगों के वैध संघर्ष का समर्थन जारी रखेगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?