लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को चीन निर्मित कोविड टीके की 15.5 लाख खुराकें मिली

By भाषा | Updated: June 21, 2021 14:00 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 21 जून पाकिस्तान को रविवार को चीन निर्मित कोविड रोधी टीके की 15.5 लाख खुराकें मिली हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है।

राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र, पाकिस्तान (एनसीओसी) ने कहा कि पाकिस्तान ने सिनोवैक टीके खरीदे थे और टीकों की खेप पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के विमान से इस्लामाबाद और कराची लाई गई। एनसीओसी ने कहा, “ चीन ने पाकिस्तान को टीके की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।’’

उसने कहा कि 20-30 लाख खुराकों की अन्य खेप आगामी हफ्तों में चीन से आएगी। योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने ट्वीट किया कि पिछले हफ्ते 23 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये हैं और 3,32,877 टीके प्रतिदिन लगाने की दर रही।

इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1050 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 9,48,268 पहुंच गई हैं जबकि इस अवधि में 37 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 21,977 पहुंच गई है। देश में संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33,972 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला