लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: प्रधानमंत्री इमरान खान ने शिया हजारा प्रदर्शनकारियों से शवों को दफनाने की अपील की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:05 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ जनवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले सप्ताह इस्लामिक स्टेट द्वारा कत्ल किये गए अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के 11 कोयला खनिकों के परिवारों से शवों को दफनाने की अपील करते शुक्रवार को कहा कि वे उन्हें मुलाकात के लिये ''ब्लैकमेल'' न करें।

गौरतलब है कि पिछले रविवार अशांत बलूचिस्तान प्रांत के माच इलाके इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने 11 कोयला खनिकों का अपहरण कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हमले के दिन से मृतकों के परिवार धरने पर बैठे हुए हैं और उन्हें क्वेटा को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री खान उनसे मुलाकात करें। शिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जहाजरानी मंत्री अली जैदी तथा प्रवासी पाकिस्तान मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार जुल्फी बुखारी ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें शवों को दफनाने के लिये मनाने की कोशिश की, लेकिन वे तैयार नहीं हुए।

खान ने इस्लामाबाद में विशेष तकनीकी जोन के उद्घाटन के दौरान कहा कि शवों को दफनाए जाने के बाद वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ''हमने उनकी सभी मांगे मान ली हैं। (लेकिन) उनकी एक मांग है कि प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ही वे अंतिम संस्कार करेंगे। मैंने उन्हें संदेश भेजा है कि जब आपकी सारी मांगें मान ली गई हैं तो आप देश के प्रधानमंत्री को इस तरह ब्लैकमेल न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs CSK: टॉप ऑर्डर ढेर, स्टब्स-रिजवी ने बचाई लाज, 155 का टारगेट

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारतअगर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दें तो क्या होगा? जानिए संवैधानिक प्रावधान

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

भारतवियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गयाजी एयरपोर्ट पर किया स्वागत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?