लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः निर्वाचन आयोग ने पीएम इमरान खान पर 50000 रुपये का जुर्माना लगाया, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 23, 2022 15:43 IST

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने 15 मार्च को उन्हें (खान को) स्वात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने से रोक दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने निर्देशों की अनदेखी की और एक दिन बाद एक रैली को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति उन जिलों का दौरा नहीं कर सकता है जहां चुनाव हो रहे हैं।खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण 31 मार्च को होगा। ईसीपी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए खान को दो बार नोटिस जारी किया था।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के शीर्ष चुनाव निकाय ने खैबर-पख्तूनख्वा में स्थानीय सरकार के चुनाव से पहले, स्वात में एक रैली को संबोधित करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने 15 मार्च को उन्हें (खान को) स्वात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने से रोक दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने निर्देशों की अनदेखी की और एक दिन बाद एक रैली को संबोधित किया।

ईसीपी की नई आचार संहिता के अनुसार, सार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति उन जिलों का दौरा नहीं कर सकता है जहां चुनाव हो रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण 31 मार्च को होगा। ईसीपी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए खान को दो बार नोटिस जारी किया था।

आखिरी नोटिस 21 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा के मलकंद इलाके में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए भेजा गया था। प्रधानमंत्री और योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने नोटिस के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी।

याचिका के मुताबिक, ‘‘चुनाव प्रचार को लेकर नए कानून के बावजूद नोटिस जारी किए गए हैं।’’ हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने ईसीपी को प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने से इनकार कर दिया था। ईसीपी ने खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय के चुनाव के दूसरे चरण के दौरान प्रधानमंत्री खान पर बैठकों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा