लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना संक्रमित मरीज से की थी मुलाकात, अब कराएंगे कोरोना टेस्ट

By भाषा | Updated: April 21, 2020 20:50 IST

इदी फाउंडेशन के अध्यक्ष और दिवंगत परोपकारी अब्दुल सत्तार इदी के बेटे फैज़ल इदी ने पिछले हफ्ते खान से मुलाकात की थी। जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के निजी चिकित्सक फैज़ल सुल्तान ने संवाददाताओं को बताया कि खान की कोविड-19 के लिए जांच होगी। फैज़ल सुल्तान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री खान की कोरोना वायरस की जांच होगी ताकि दर्शाया जा सके कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं।

इस्लामाबाद:  एक प्रख्यात परोपकारी में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद इमरान खान भी कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने पर सहमत हो गए हैं। उक्त व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यह जानकारी मंगलवार को उनके चिकित्सक ने दी। इदी फाउंडेशन के अध्यक्ष और दिवंगत परोपकारी अब्दुल सत्तार इदी के बेटे फैज़ल इदी ने पिछले हफ्ते खान से मुलाकात की थी। खान के निजी चिकित्सक और शौकत खानम स्मारक कैंसर अस्पताल के सीईओ फैज़ल सुल्तान ने संवाददाताओं को बताया कि खान की कोविड-19 के लिए जांच होगी।

सुल्तान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री खान की कोरोना वायरस की जांच होगी ताकि दर्शाया जा सके कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इसी मुताबिक अनुशंसाएं करेंगे।’’ प्रोटोकॉल के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति से मिलने वाले के लिये खुद पृथक वास में जाने की अनुशंसा है।

पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस से 16 और लोगों की मौत हो गई जिससे देश में मरने वालों की संख्या 192 हो गई है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर नौ हजार से अधिक हो गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अगर खान को पृथकवास में जाने के लिए कहा जाता है तो वह सरकार कैसे चलाएंगे। खान फिलहाल दिनचर्या के मुताबिक काम कर रहे हैं और उन्होंने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी की।

इससे पहले फैज़ल इदी के बेटे साद ने डॉन अखबार को बताया था कि 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में खान के साथ बैठक के तुरंत बाद पिछले हफ्ते उनके पिता में संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। साद ने कहा, ‘‘लक्षण चार दिन तक रहे और फिर उनमें कमी आई।’’

उन्होंने कहा कि उनके पिता वर्तमान में इस्लामाबाद में हैं और उनकी तबियत ठीक है। इदी फाउंडेशन की स्थापना दिवंगत अब्दुल सत्तार इदी ने की थी और यह पाकिस्तान का प्रमुख चैरिटी संगठन है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला