लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा!, चेक के माध्यम से इमरान को चंदा देने वाले फैसल ईदी पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 21, 2020 16:49 IST

ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ईदी ने 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थीं। इसके कुछ दिनों बाद ही लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच करायी गयी तो कोरोना पॉजिटिव मिले।

Open in App
ठळक मुद्देफैसल ईदी ने पिछले हफ्ते इमरान से मुलाकात कर कोरोना वायरस राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा था।ईदी फाउंडेशन की स्थापना दिवंगत अब्दुल सत्तार ईदी ने की थी और यह प्रमुख परमार्थ संगठन है।  

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक मशहूर परोपकारी और मानवसेवी के पुत्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उन्होंने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई अन्य लोगों से मुलाकात की थी। डॉन अखबार की एक खबर के अनुसार ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ईदी ने 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री खान से मुलाकात की थी।

इसके बाद उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखे थे। फैसल मशहूर मानवसेवी अब्दुल सत्तार ईदी के पुत्र हैं। फैसल के पुत्र साद ने कहा कि चार दिनों तक लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच करायी गयी जिसमें उनके इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

साद ने कहा कि उनके पिता इस समय इस्लामाबाद में हैं और उनकी तबियत ठीक है। उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है और वह खुद ही पृथकवास में हैं। फैसल ने पिछले हफ्ते इमरान से मुलाकात कर कोरोना वायरस राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा था।

यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि क्या प्रधानमंत्री खान जांच कराएंगे। ईदी फाउंडेशन की स्थापना दिवंगत अब्दुल सत्तार ईदी ने की थी और यह प्रमुख परमार्थ संगठन है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना