लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से आने वाले 4,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:39 IST

Open in App

पाकिस्तान अफगानिस्तान से आने वाले करीब 4,000 लोगों के ठहरने का इंतजाम कर रहा है, जिनमें ज्यादातर अफगान नागरिक हैं। ये लोग एक सीमित अवधि के लिए पाकिस्तान में रुकेंगे। अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से अफगानिस्तान से पूरी तरह से उनके सैनिकों की वापसी के लिए तय 31 अगस्त की समय सीमा से पहले निकासी के प्रयासों में मदद करने अनुरोध किया था। अधिकारियों ने कहा कि दूतावास ने तीन श्रेणियों के तहत यात्रियों को ठहराने या स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी, जो अमेरिकी राजनयिक/नागरिक, अफगान नागरिक और अन्य देशों के लोग हैं। युद्ध के दौरान नाटो के सैन्य बलों की सहायता करने वाले अफगानों सहित लगभग 4,000 लोगों को अमेरिका ले जाने से पहले कुछ समय के लिए कराची और इस्लामाबाद लाया जाएगा। इस्लामाबाद प्रशासन आने वाले लोगों के ठहरने के लिए उपाय कर रहा है और उसने राजधानी और पड़ोसी रावलपिंडी में 150 से अधिक होटलों को विदेशियों को लगभग तीन सप्ताह तक रखने के लिए स्थानीय मेहमानों की बुकिंग बंद करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डा और राजधानी से हवाईअड्डा को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिंध प्रांत की सरकार भी कराची में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में शनिवार को कराची में पांच विशेष उड़ानों के पहुंचने की उम्मीद है, इसके बाद इस्लामाबाद और मुल्तान, फैसलाबाद और पेशावर जैसे अन्य शहरों के लिए उड़ानें होंगी। यात्रियों को निर्दिष्ट होटलों और अतिथि गृहों में ले जाया जाएगा और आगे की उड़ानों की उपलब्धता तक वे वहीं रुकेंगे। कराची प्रमुख गंतव्य होगा जहां लगभग 2,000 यात्रियों को काबुल से लाया जाएगा। पाकिस्तान काबुल से विदेशियों को सुरक्षित रूप से उनके देशों की यात्रा में मदद करने के लिए उन्हें लाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में US कॉन्सुलेट पर भीड़ ने बोला धावा, 9 लोगों की मौत

विश्वपाकिस्तान के कराची में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण हुए धमाके में बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

विश्वIslamabad Mosque Blast: 'अल्लाह को सजदा करना जुर्म है?', आत्मघाती धमाके के बाद एक आदमी फूट-फूटकर रोया, वीडियो

विश्वPakistan: इस्लामाबाद में एक शिया मुस्लिम मस्जिद में धमाका, आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए, 169 घायल

भारतPakistan: बलूचिस्तान में बीएलए के हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी, 37 आतंकवादी मारे गए, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल